UP Recruitment 2025: उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। राज्य के विभिन्न विभागों में 10,000 से अधिक पदों पर भर्ती निकली है, जिसमें 12वीं पास से लेकर पोस्ट ग्रेजुएट उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग, यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड, उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग, बनारस हिंदू विश्वविद्यालय और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड समेत कई संस्थानों ने लेखपाल, पुलिस, लेक्चरर, शिक्षक और प्रशिक्षु पदों पर भर्तियां निकाली हैं। इन भर्तियों के तहत हजारों रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। आवेदन की प्रक्रिया दिसंबर 2025 से जनवरी 2026 तक अलग-अलग तिथियों में जारी रहेगी।
यूपी लेखपाल के 7,994 पदों पर भर्ती
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने राजस्व लेखपाल के 7,994 पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 29 दिसंबर 2025 से 28 जनवरी 2026 तक किए जा सकेंगे। आवेदन प्रक्रिया आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर होगी। इस भर्ती में वही अभ्यर्थी पात्र होंगे, जिन्होंने UPSSSC PET 2025 परीक्षा पास की हो।



