ICSI CSEET June 2026: आईसीएसआई ने सीएसईईटी जून 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिया है। आवेदन की अंतिम तारीख 15 फरवरी है। परीक्षा 1 से 4 जून 2026 तक होगी। कक्षा 12वीं पास या इसमें पढ़ रहे छात्र आवेदन कर सकते हैं।
इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (ICSI) ने कंपनी सेक्रेटरी एग्जीक्यूटिव एंट्रेंस टेस्ट (CSEET) जून 2026 सत्र के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार smash.icsi.edu पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
आईसीएसआई द्वारा जारी आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, सीएसईईटी जून 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख 15 फरवरी 2026 तय की गई है। इसके बाद उम्मीदवार 1 मार्च से 7 अप्रैल 2026 तक बिना लेट फीस के एनरोलमेंट फॉर्म भर सकेंगे। वहीं, 8 अप्रैल से 20 अप्रैल 2026 तक लेट फीस के साथ एनरोलमेंट स्वीकार किए जाएंगे।



