देहरादून, 24 दिसंबर 2025 — उत्तराखण्ड शासन, सामान्य प्रशासन विभाग ने वर्ष 2026 (शक संवत 1947–48) के लिए सरकारी अवकाशों की अधिसूचना जारी कर दी है। यह आदेश राज्यपाल की स्वीकृति से जारी किया गया है और इसमें वर्षभर के प्रमुख त्यौहारों एवं राष्ट्रीय अवसरों को सार्वजनिक अवकाश के रूप में घोषित किया गया है।
जारी सूची के अनुसार 26 जनवरी 2026 को गणतंत्र दिवस, 4 मार्च को होली, 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस, 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी जयंती और 25 दिसंबर को क्रिसमस दिवस सहित कुल 25 प्रमुख तिथियों को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। इसके अलावा महाशिवरात्रि, ईद-उल-फित्र, ईद-उल-जुहा, रक्षाबंधन, जन्माष्टमी, दीपावली, गुरु नानक जयंती आदि त्योहार भी अवकाश सूची में शामिल किए गए हैं।
अधिसूचना में स्पष्ट किया गया है कि यह अवकाश सूची उत्तराखण्ड के कार्यालयों, सचिवालय एवं विधान सभा में लागू होगी। पाँच दिवसीय कार्य-सप्ताह वाले कार्यालयों के लिए अलग से परिशिष्ट-2 के अनुसार छुट्टियों का पालन किया जाएगा।
सरकार ने विभागों को निर्देश दिए हैं कि जारी कैलेंडर के अनुसार अवकाशों का अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।



