ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशन (एटीएस) को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच टनकपुर स्थित एटीएस से कुमाऊं क्षेत्र के वाहन स्वामियों के लिए सबसे महत्वपूर्ण और राहत भरी जानकारी सामने आई है। एटीएस प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि पूरे कुमाऊं क्षेत्र के लिए टनकपुर स्थित एटीएस सबसे नज़दीकी, सुलभ और व्यावहारिक केंद्र है, इसी दृष्टिकोण से यहां व्यवस्थाएं सुदृढ़ की जा रही हैं।
🔴 कुमाऊं के लिए टनकपुर एटीएस क्यों है सबसे उपयोगी?
कुमाऊं के पर्वतीय व मैदानी जिलों के लिए भौगोलिक दृष्टि से टनकपुर सबसे नज़दीकी एटीएस है।
दूरस्थ क्षेत्रों के वाहन स्वामियों को अनावश्यक लंबी दूरी तय नहीं करनी पड़े, इसी उद्देश्य से टनकपुर केंद्र को प्राथमिकता दी जा रही है।
एटीएस प्रबंधन के अनुसार, कुमाऊं की वास्तविक परिस्थितियों को समझते हुए संचालन क्षमता बढ़ाने की तैयारी पहले ही शुरू कर दी गई है।
🔴 एटीएस प्रबंधन का स्पष्ट संदेश
जनपद चम्पावत अंतर्गत टनकपुर स्थित एटीएस के प्रबंधक जीवन पंथ ने बताया कि वाहन स्वामियों की सुविधा सर्वोपरि है। उन्होंने कहा कि:
केंद्र पर सभी प्रकार के वाहनों के लिए पूर्ण तकनीकी व मानव संसाधन व्यवस्था की जा चुकी है।
कंपनी द्वारा एटीएस की टीम को बढ़ाया गया है, जिससे फिटनेस प्रक्रिया में गति लाई जा सके।
वर्तमान और भविष्य की जरूरतों को देखते हुए आगे भी टीम और संसाधन बढ़ाए जाएंगे।
वाहन स्वामियों को दिया भरोसा
एटीएस प्रबंधन ने यह भी स्पष्ट किया कि टनकपुर केंद्र को पूरे कुमाऊं क्षेत्र के लोड को संभालने योग्य बनाने की दिशा में योजनाबद्ध तरीके से तैयार किया जा रहा है। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि फिटनेस के लिए आने वाले किसी भी वाहन स्वामी को इंतजार या असुविधा का सामना न करना पड़े।



